Tuesday, 5 May 2015

" जो न पाया, उसकी चाहत में.... । "


                                          " जो न पाया, उसकी चाहत में.... । "

ज़िन्दगी  के हर पड़ाव पर,
हर एक मोड़ पर
कुछ ना पाने की
 कसक रह ही जाती है........
कुछ हाथ से छूटने की
तड़प रह ही जाती है...........
जो पाया वो कम ना था
पर जो छूटा उसका ग़म था.……।
जश्न भी मना ना पाये
उन लम्हों को जी ना पाये…
जो आँचल में आये थे तारे
 वो कुछ कम ना थे प्यारे ....
पर कुछ बिखरे तारों के
ग़म को शायद भुला  ना पाये ……
सच.... जो खोया उसकी चुभन
दिल में पीड़ा दे ही जाती है………।
ज़िन्दगी  के हर पड़ाव पर,
हर एक मोड़ पर
कुछ ना पाने की
 कसक रह ही जाती है........
जो वश में नहीं है अपने यारों
उसकी चादर में लिपटी दुनिया
विश्वास नहीं अपने कर्मों पर
भाग्य के बल पर चलती दुनिया …
भाग्य भरोसे चलते - चलते
मन की कुंठा बढ़ ही जाती है………
ज़िन्दगी  के हर पड़ाव पर,
हर एक मोड़ पर
कुछ ना पाने की
 कसक रह ही जाती है........



6 comments:

  1. Nice didiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii
    and Cong,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

    ReplyDelete
  2. So happy to see Archie join the bandwagon and spread her soul's own inner voice.....Platonism or ultra-glam neo-realism..........in any which way it is sure going to be superb.............

    ReplyDelete
  3. Hope you brush n hone your penning skills in Anglicised Thought Processes Also......Platonic romanticism........semi-erotic renditions of the heart.....and all such other nuances of the mind.......and also SOUL......Wish you happy Archie(ing)........................ceaselessly...............endlessly.......................

    ReplyDelete
  4. thanks everyone....from deep of my heart

    ReplyDelete